केशव मौर्य ने कहा जिसे कोई नहीं पूछता, हम उसे पूजते हैं” PM – वंचित समाज के सम्मान और विकास को सरकार की प्राथमिकता

श्री मौर्य ने बांसकार, धरकार, बांसफोड़ एवं बसोर समाज के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बोर्ड के गठन, बांस की खेती के लिए भूमि पट्टा उपलब्ध कराने तथा बांस से निर्मित उत्पादों के उत्पादन एवं बिक्री के लिए उचित बाजार व्यवस्था पर विचार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बांस की खेती पर्यावरण की दृष्टि से भी उपयोगी है और इससे प्लास्टिक के विकल्प के रूप में अनेक उत्पाद विकसित किए जा सकते हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि यदि कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता है अथवा रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत सीधे 7, कालिदास मार्ग पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद, श्री बैजनाथ बांसफोड़, अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, असम, श्री धनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष बांस शिल्प कला बोर्ड, मध्य प्रदेश, श्री प्रमोद सरोज, प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर महासभा तथा श्री अमरनाथ प्रजापति, मंत्री, आंबेडकर महासभा ट्रस्ट सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।