
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि प्रयागराज में जलभराव की समस्या पर यदि अधिकारियों ने समय रहते कदम उठाए होते तो नागरिकों को आज जिस परेशानी का सामना करना पड़ा, वह नहीं होती। उन्होंने कहा कि समस्या की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने क्षमा व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। श्री मौर्य जी ने कहा कि यह केवल डबल इंजन की नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र, प्रदेश और स्थानीय स्तर पर सभी मिलकर विकास कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाने और जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालों के चोक होने में पॉलिथीन बड़ी समस्या है। सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी निभाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्राथमिक से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तक व्यापक सुधार किए हैं। विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है और किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।
आरक्षण के मुद्दे पर श्री मौर्य जी ने कहा कि सरकार में लागू आरक्षण व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। संजय निषाद जी की मांग निषाद समाज की विभिन्न जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने से संबंधित है और यह विषय सरकार के संज्ञान में है।
सपा को पता है अपना भविष्य
श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी कहो या समाप्तवादी पार्टी, उनका एक समय ऐसा था जब उनके परिवार में 5 सांसद थे, आने वाले समय में हो सकता है उनके 5 सांसद ही रह जाएं, 5 विधायक ही रह जाएं और समाजवादी पार्टी का भविष्य सैफई तक सीमित रह जाए।
कांग्रेस का देश विभाजन मंत्र भाजपा सफल नहीं होने देगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने वंदे मातरम के टुकडे करने का काम नहीं किया इसके लिए कांग्रेस अपराधी है और उसे देश से मॉफी मॉगनी चाहित, कांग्रेस आज जो देश विभाजन का बीज बोना चाहती है परन्तु भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के रहते हुए न भारत का विभाजन होने दिया जाएगा और न वंदे मातरम का विभाजन होने दिया जाएगा।
Focus Times – Focus Times, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया