अनिल कुमार शर्मा के निधन से संगठन और क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति, केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं बुलन्दशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक अनिल कुमार शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। श्री मौर्य  ने कहा कि अनिल कुमार शर्मा एक जनप्रिय, सहज एवं संवेदनशील नेता थे, जिन्होंने सदैव जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। वे कुशल नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना से परिपूर्ण थे और अपने सरल व्यवहार के कारण आमजन के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। श्री शर्मा का निधन भारतीय जनता पार्टी तथा सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा जी ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा की। 

श्री मौर्य  ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं।