
केशव प्रसाद मौर्य ने कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के मकान, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से शिक्षा में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के जरिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, पीएम-सूरज पोर्टल जैसी पहल वंचित वर्गों को ऋण सहायता और स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक समरसता, समान अवसर और सर्वसमावेशी विकास को मजबूत करना ही मान्यवर कांशीराम जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
Focus Times – Focus Times, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया