केशव प्रसाद मौर्य ने आज रेल भवन कार्यालय में माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश विशेषकर कौशाम्बी एवं प्रयागराज जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के विषयों को रेल मंत्री जी के समक्ष रखा। प्रथम विषय जनपद कौशाम्बी में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत प्रयागराज-कानपुर रेल खण्ड पर समपार संख्या-19, सिराथू में आर.यू.बी. (रनिंग अंडर ब्रिज) के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आर.यू.बी. के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने में मदद मिलेगी। द्वितीय विषय प्रयागराज जनपद के फूलपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई एवं नई दिल्ली की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव किए जाने का विषय भी रेल मंत्री जी के समक्ष रखा।
Focus Times – Focus Times, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, देश-दुनिया